DD Free Dish Channel List: अब टीवी में चलेंगे सभी फ्री चैनल, नई लिस्ट हुई जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मौजूदा समय में टीवी को मनोरंजन का सबसे मुख्य और आसान साधन माना जाता है। यही वजह है कि हमारे देश के करोड़ों नागरिकों के द्वारा टीवी के माध्यम से मनोरंजन किया जाता है। परंतु सबसे बड़ी समस्या यह है कि मनोरंजन करने के लिए डीटीएच रिचार्ज महंगा होता जा रहा है।

इसकी वजह से देश के आम निवासियों को पैसे खर्च करने पड़ते हैं‌ जिसके चलते इनकी जेब पर असर पड़ता है। इस वजह से बहुत से लोग अपना मनोरंजन नहीं कर पाते हैं क्योंकि प्रति महीने महंगा रिचार्ज करवाना इनके लिए संभव नहीं होता है। ‌

तो ऐसे में डीडी फ्री डिश के जरिए से बिल्कुल मुफ्त में टीवी का आनंद लिया जा सकता है। ‌आज के इस आर्टिकल में हम आपको यह जानकारी देंगे कि कौन से चैनल हैं जो डीडी फ्री डिश के अंतर्गत आते हैं। ‌इस तरह से इन चैनलों की पूरी जानकारी प्राप्त करने के बाद आप बिल्कुल निःशुल्क अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

DD Free Dish Channel List

हमारे देश में ऐसे बहुत सारे करोड़ों नागरिक रहते हैं जो अपने मनोरंजन के लिए डीडी रिचार्ज के लिए हर महीने पैसे नहीं खर्च कर सकते। तो ऐसे सभी ग्राहकों के लिए डीडी फ्री डिश चैनल की सुविधा शुरू की गई है। इस तरह से चाहे आप देश के किसी शहर में रहते हो या फिर ग्रामीण इलाके में आप अपना भरपूर मनोरंजन कर सकते हैं।

इस प्रकार से दर्शकों को हर महीने कोई भी शुल्क जमा नहीं करना होता और डीडी फ्री डिश चैनल के जरिए से शिक्षा, मनोरंजन, समाचार और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया जा सकता है। आपको हम बता दें कि लाखों परिवार बिना एक रूपए को खर्च किए बिल्कुल मुफ्त में बहुत सारे चैनलों को देख सकते हैं।

बताते चलें कि प्रसार भारती की तरफ से डीडी फ्री डिश चैनल की सूची को अभी कुछ दिन पहले ही अपडेट किया गया है। इस लिस्ट में बहुत सारे नए चैनल शामिल किए गए हैं जैसे न्यूज़, धार्मिक, क्षेत्रीय चैनल, हिंदी फिल्में, खेल इत्यादि। आपको हम यहां पर यह भी जानकारी दे दें कि नई सूची के अनुसार दर्शक अब 200 से भी ज्यादा मुफ्त में टीवी चैनलों का आनंद ले सकते हैं। ‌

डीडी फ्री डिश लिस्ट में शामिल हैं 200 से भी ज्यादा टीवी चैनल

जैसा कि हमने आपको बताया कि डीडी फ्री डिश लिस्ट में अब 200 से भी ज्यादा टीवी चैनल दर्शकों के मनोरंजन के लिए उपलब्ध कराए गए हैं। आपको बताते चलें कि इसके तहत ऐसे बहुत से चैनल भी हैं जिनके जरिए से पहले पैसे देकर मनोरंजन किया जा सकता था लेकिन अब डीटीएच पर बिल्कुल फ्री में इनका आनंद लिया जा सकता है। ‌

साथ में हम आपको बता दें कि 40 रेडियो चैनल भी अब दर्शकों को फ्री डिश सेवा के अंतर्गत उपलब्ध कराए गए हैं। इसके साथ ही इस सूची में तीन अंतर्राष्ट्रीय चैनल और 10 से भी अधिक म्यूजिक और मूवी चैनल बिल्कुल फ्री में देखे जा सकते हैं। कुल मिलाकर दर्शकों का पूरा मनोरंजन का साधन डीडी फ्री डिश चैनल पर निःशुल्क मौजूद है।

डीडी फ्री डिश चैनल लिस्ट

डीडी प्रसार भारती ने हाल ही में अपने डीडी फ्री डिश चैनल लिस्ट में कुछ नए मनोरंजन के चैनल जोड़े हैं जैसे –

मनोरंजन के चैनल –

  • डीडी नेशनल
  • बिग मैजिक
  • स्टार उत्सव
  • दंगल
  • सोनी वाह
  • स्टार उत्सव

न्यूज़ के चैनल –

  • एबीपी न्यूज़
  • आज तक
  • न्यूज़ नेशन
  • ईटीवी नेटवर्क
  • इंडिया टीवी

धार्मिक चैनल नाम

  • संस्कार
  • सदाबहार
  • आस्था
  • साधना

फिल्म चैनल नाम –

  • एंटरटेन मूवीज़
  • सिमारो मूवीज
  • बी4यू मूवीज़

म्यूजिक चैनल –

  • मस्त म्यूजिक
  • 9 एक्स एम
  • बी4यू म्यूजिक

डीडी फ्री डिश चैनल लिस्ट के लाभ

निम्नलिखित हम उन सभी फायदों के बारे में बता रहे हैं जो डीडी फ्री डिश चैनल लिस्ट के माध्यम से दर्शकों को प्राप्त होते हैं –

  • एक बार अगर आप डिश लगवा लेते हैं तो ऐसे में आप बिल्कुल मुफ्त सेवा का लाभ ले सकते हैं और आपको हर महीने कोई भी पैसा नहीं देना पड़ता है।
  • डीडी फ्री डिश की सुविधा देश भर में उपलब्ध कराई गई है फिर चाहे ग्रामीण क्षेत्र हो या फिर शहरी। ‌
  • सभी आयु वर्गों के दर्शकों के लिए मनोरंजन के भरपूर साधन है इसलिए बच्चे, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग अपनी पसंद के चैनल देख सकते हैं।
  • देश के हर राज्य के अनुसार क्षेत्रीय चैनल बनाए गए हैं ताकि दर्शक अपनी भाषा में मनोरंजन कर सकें।
  • डीडी फ्री डिश के माध्यम से सरकारी योजनाओं के बारे में और शैक्षिक कार्यक्रमों के बारे में भी सीधा प्रसारण किया जाता है।

डीडी फ्री डिश को लेकर सरकार ने क्या कहा

हमारे देश की सरकार ने डीडी फ्री डिश को लेकर भविष्य की योजना बनाने का फैसला लिया है। जानकारी के लिए बता दें कि सरकार चाहती है कि डीडी फ्री डिश को पहले से भी ज्यादा आधुनिक बनाया जाए। इस तरह से आने वाले समय में दर्शकों को एचडी चैनल भी ज्यादा से ज्यादा उपलब्ध कराए जाएंगे।

इसके अलावा नई भाषाओं के बहुत से कंटेंट को भी डीडी फ्री डिश में जोड़ा जाएगा। साथ में कृषि और शिक्षा से जुड़े हुए कई प्रकार के चैनल भी डीडी फ्री डिश में जोड़े जा रहे हैं जिससे कि छात्रों को और किसानों को इसका फायदा मिल पाए।

डीडी फ्री डिश चैनल लिस्ट कैसे चेक करें?

यदि आप डीडी फ्री डिश चैनल लिस्ट को चेक करना चाहते हैं तो ऐसे में आपको निम्नलिखित बताई गई इस सरल सी प्रक्रिया को अपनाना होगा –

  • सबसे पहले आपको डीडी प्रसार भारती की वेबसाइट पर चले जाना है।
  • अब यहां वेबसाइट के मुख्य पेज पर डीडी फ्री डिश अनुभाग में क्लिक करना है।
  • यहां पर चैनल लिस्ट का एक विकल्प दिखाई देगा आपको इस पर क्लिक करना है।
  • इसके तुरंत बाद ही आपके सामने डीडी फ्री डिश चैनल लिस्ट पूरी तरह से खुलकर आ जाएगी।
  • यहां पर अब आप अपने क्षेत्र या फिर अपनी भाषा के अनुसार चैनल खोज कर अपना मनोरंजन कर सकते हैं।

Leave a Comment

Join Telegram