Gold Price Today: सस्ता हो गया सोना चांदी, सभी शहरों के नए रेट जारी

सोना खरीदने और बेचने का प्लान बनाने वाले सभी सोने की नई कीमत एक बार अवश्य जान ले क्योंकि सराफा बाजार में सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है जिसके चलते अब सोने का भाव बदल चुका है और अब जो भी सोना खरीदना या बेचना चाहते हैं उन्हें बदलते हुए भाव के अनुसार ही खरीदारी या बिक्री करनी होगी। वही आज अलग-अलग शहरों में भी सोने के दाम में कुछ बदलाव है।‌

अभी के समय में सोना बहुत ही महत्वपूर्ण धातु बन चुका है और अलग-अलग प्रकार का सोना मार्केट में उपलब्ध है जिसके चलते सोने को खरीदने वाले नागरिक अपनी आवश्यकता को देखते हुए और बजट को देखते हुए किसी भी प्रकार का सोना खरीद सकते हैं अक्सर सोने के भाव में कभी उतार तो कभी चढ़ाव देखने को मिलता है आज सोने में उतार देखने को मिला है जिससे कम कीमत पर सोना मिल रहा है।

Gold Price Today

सराफा बाजार में 21 मार्च 22 मार्च और 24 मार्च इन तीनों तारीख को सोने का भाव स्थिर था जिसमें 100 ग्राम सोने का भाव 8,97,900 रूपये था और यह भाव 25 तारीख को 8,94,400 रूपये हो गया यानी की 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने में 100 ग्राम के अंतर्गत 3300 रूपये की गिरावट देखने को मिली। 10 ग्राम में अगर देखा जाए तो ₹330 की गिरावट देखने को मिली। ध्यान रहे यह भाव 24 कैरेट वाले शुद्ध सोने का है।

24 कैरेट के अलावा अन्य 22 कैरेट, 18 कैरेट के सोने का भाव भी अलग-अलग है। हालांकि चांदी के भाव में किसी प्रकार को कोई भी बदलाव नहीं हुआ है चांदी का भाव पहले जैसा ही है। सराफा बाजार का यह सोने का भाव ऐसे सभी नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है जो की सराफा बाजार से खरीदारी करते हैं या फिर बाजार की कीमत की जानकारी को जानना चाहते हैं।

विभिन्न शहरों में सोने का भाव

चेन्नई शहर में 24 कैरेट वाले प्रति 10 ग्राम सोने का भाव 89280 रूपये है। कोलकाता शहर में 89230 रूपये और अहमदाबाद शहर में 89330 रूपये है, लखनऊ शहर में 89430 रूपये वहीं लखनऊ की तरह ही जयपुर शहर में भी सोने का भाव 89430 रूपये है। इसी प्रकार अन्य और भी अलग-अलग शहरों में सोने का भाव अलग अलग है। 10 ग्राम के सोने के भाव को देखकर ग्राहक 100 ग्राम और 1000 ग्राम के सोने के भाव की कीमत को भी पता कर सकते हैं।

22 कैरेट सोने का भाव

22 कैरेट के सोने के भाव में 23 मार्च के दिन कोई भी बदलाव देखने को नहीं मिला था लेकिन फिर गिरावट देखने को मिली और अभी भी मिल रही है प्रति 10 ग्राम 22 कैरेट सोने के भाव में ₹300 तक की गिरावट देखने को मिली। गिरावट के चलते 22 कैरेट वाला सोना 82000 पर आ पहुंचा। 100 ग्राम में ₹3000 की गिरावट देखने को मिली वहीं 1000 ग्राम में ₹30000 की गिरावट देखने को मिली।

जबकि 24 मार्च के दिन 22 कैरेट के प्रति 100 ग्राम सोने का भाव 823000 चल रहा था। वहीं अगर 1000 ग्राम की बात की जाए तो 8230000 पर था। जो भी ग्राहक अधिकतम मात्रा में सोने में निवेश करते हैं या फिर सोने की खरीदारी करते हैं उनके लिए वर्तमान समय में एक बढ़िया मौका हो सकता है।

18 कैरेट सोने का भाव

सराफा बाजार में सभी प्रकार के सोने के भाव में गिरावट देखने को मिली जिसमें 18 कैरेट का सोना भी शामिल है 18 कैरेट के सोने में प्रति 10 ग्राम में ₹250 की गिरावट और प्रति 100 ग्राम में ₹2500 की गिरावट हुई है। 24 मार्च के दिन 18 कैरेट के सोने का भाव प्रति 100 ग्राम में 673400 था जो कि आज ₹2500 गिरावट के साथ 670900 रूपये पर है। वही 10 ग्राम सोना 67090 में मिल रहा है।

चांदी का भाव

चांदी का भाव आज 100 ग्राम में 10900 है। चांदी के भाव में बदलाव 22 और 21 मार्च को देखने को मिला था लेकिन वर्तमान समय में 23 और 24 मार्च को भाव में किसी भी प्रकार का कोई भी बदलाव नहीं हुआ 1000 ग्राम में चांदी का भाव 100900 चल रहा है। वही 10 ग्राम में 1090 है। ऑनलाइन ऑफलाइन की कीमत में तथा अलग-अलग शहरों में भाव में कुछ अंतर भी हो सकता है। ग्राहक अपने संपर्क में मौजूद ज्वेलर्स से भी संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment