Indian Navy Recruitment: नौसेना भर्ती का 10वीं पास के लिए नोटिफिकेशन जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

ऐसे उम्मीदवार जो भारतीय नौसेना में कार्यरत होकर देश की सेवा में अपना योगदान देना चाहते हैं उन सभी उम्मीदवारों के लिए बहुत ही अच्छा तथा सुनहरा अवसर दिया जा रहा है क्योंकि हाल ही में भारतीय नौसेना विभाग की तरफ से बोट क्रू स्टाफ के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

बताते चले कि इस भर्ती का नोटिफिकेशन 13 मार्च 2025 को सामने आया है जिसके साथ इसकी आवेदन प्रक्रिया को भी प्रारंभ कर दिया गया है। भर्ती के लिए इच्छुक तथा योग्य उम्मीदवार 13 मार्च से लेकर 4 में 2025 तक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर बहुत ही आसानी के साथ आवेदन कर सकते हैं।

नौसेना विभाग की तरफ से यह भर्ती काफी लंबे समय के बाद सामने आई है जिसके चलते उम्मीदवारों के बीच भर्ती को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 13 मार्च से लेकर इस भर्ती में उम्मीदवार निरंतर रूप से अपने आवेदन कर रहे हैं।

Indian Navy Recruitment

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट की या भारती केवल 327 पदों के लिए ही आयोजित की जा रही है जिसमें महिला या पुरुष कोई भी उम्मीदवार आवेदन कर सकता है। यह पद संख्या सभी अलग-अलग पदों के लिए आवंटित की गई है जिसकी जानकारी नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

अगर आप भी इस भर्ती में आवेदन करने वाले हैं तथा महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आज हम इस आर्टिकल के माध्यम से आपके लिए सभी प्रकार का विवरण क्रमबद्ध बताने वाले हैं साथ में ही भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई करने की विधि से भी रूबरू करवाएंगे।

भारतीय नौसेना भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

इंडियन नेवी भर्ती के पदों के लिए उम्मीदवारों के पास निम्न योग्यताएं होना अनिवार्य है :-

  • भर्ती में आवेदन करने वाले उम्मीदवार की नागरिकता मूल रूप से भारतीय हो।
  • शैक्षिक योग्यता के रूप में उम्मीदवार कक्षा दसवीं या 12वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  • इसके अलावा नौसेना के इस महत्वपूर्ण पद के लिए उसे स्विमिंग भी आती हो।
  • कुछ मुख्य पदों के लिए फ्री सी ट्रेनिंग का सर्टिफिकेट भी मांगा गया है।
  • योग्यता संबंधी अधिक विवरण जानने के लिए नोटिफिकेशन को एक बार अवश्य पढ़ें।

भारतीय नौसेना भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

भारतीय नौसेना विभाग की तरफ से जारी की गई है भर्ती बिल्कुल ही फ्री है अर्थात इसमें उम्मीदवारों के लिए आवेदन करने हेतु किसी भी प्रकार का शुल्क भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। बता दे की निशुल्क आवेदन प्रक्रिया का प्रावधान सभी श्रेणियां के उम्मीदवारों के लिए एक समान है जो बहुत ही अच्छी बात है।

भारतीय नौसेना भर्ती के लिए आयु सीमा

इंडियन नेवी रिक्रूटमेंट के अंतर्गत आयु सीमा का विवरण निम्न प्रकार से रखा गया है :-

  • नौसेना विभाग के पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष से शुरू की गई है।
  • 18 वर्ष से लेकर 25 वर्ष तक के उम्मीदवार भर्ती में आवेदन करनेके लिए योग्य है।
  • भर्ती में लागू की गई आयु सीमा सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए एक समान है।
  • आयु सीमा का अधिक विवरण जाने के लिए आवेदन से पहले नोटिफिकेशन चेक कर ले।

भारतीय नौसेना भर्ती की चयन प्रक्रिया

इंडियन नेवी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन पूर्ण रूप से चार चरणों के माध्यम से किया जाएगा। भर्ती का पहला चरण लिखित परीक्षा का होगा होगा जिसमें सभी उम्मीदवारों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। लिखित परीक्षा के बाद उम्मीदवारों के स्विमिंग टेस्ट किए जाएंगे इसके बाद उनके डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल टेस्ट पूरे होंगे। निम्न चरणों में अच्छा प्रदर्शन देने पर ही उनके लिए पद नियुक्त किया जाएगा।

भारतीय नौसेना भर्ती के तहत वेतनमान

इंडियन नेवी की इस भर्ती के अंतर्गत जो पद रिक्त किए गए हैं उनके लिए भारतीय नौसेना विभाग की तरफ से न्यूनतम वेतन 18000 रुपए मासिक तथा अधिकतम वेतन 81000 रुपए तक मासिक रूप से दिया जाएगा। बता दे चले कि यह वेतनमान सातवें वेतन आयोग के तहत दिया जा रहा है।

भारतीय नौसेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

  • इंडियन नेवी भर्ती में आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर भर्ती के विज्ञापन को देखें।
  • विज्ञापन में पूरी जानकारी पढ़ते हुए आवेदन पत्र तक पहुंच जाए।
  • भर्ती का ऑनलाइन फॉर्म पूर्ण तरीके से भरना होगा और आगे बढ़ना होगा।
  • इसके बाद उम्मीदवार के डॉक्यूमेंट अपलोड करते हुए पूरी जानकारी की समीक्षा कर ले।
  • अब अंतिम चरण में सबमिट के बटन पर क्लिक करें और आवेदन का प्रिंट आउट निकाल ले।
  • इस प्रकार से इंडियन नेवी भर्ती में आवेदन का कार्य पूरा हो जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram