Ladli Behna Yojana 24th Kist: लाड़ली बहना योजना 1250 रूपए की 24वी क़िस्त जारी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मध्य प्रदेश राज्य की ऐसी महिलाएं जो पिछले कुछ दिनों से लाडली बहना योजना की आगामी यानी 24वीं किस्त के इंतजार में थी उन सभी के लिए राज्य सरकार के द्वारा कल घोषणा करते हुए बहुत ही बड़ी खुशखबरी दी गई है। बता दे की योजना से पंजीकृत महिलाओं का इंतजार अब समाप्त हो चुका है।

लाडली बहना योजना की लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक महत्वपूर्ण किस्त का हस्तांतरण महिलाओं के लिए आज यानी 15 मई 2025 को किया जाने वाला है। नोटिस के अनुसार यह किस्त दोपहर 12:00 के पश्चात मध्य प्रदेश राज्य की सभी पंजीकृत महिलाओं के खातों में पहुंचा दी जाएगी।

जो महिलाएं लाडली बहना योजना से पंजीकृत है तथा योजना की इस किस्त से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तथा लेटेस्ट खबरों को प्राप्त करना चाहती हैं उन सभी के लिए इस आर्टिकल में बने रहना चाहिए क्योंकि यहां पर हम संबंधित सभी प्रकार की डिटेल बताने वाले हैं जो उनके लिए काफी सहायता जनक साबित हो सकती है।

Ladli Behna Yojana 24th Kist

लाडली बहना योजना के नियम अनुसार सभी किस्तों को महीने की शुरुआती 10 तारीख को हस्तांतरित की जाती है परंतु यह 24वीं किस्त विगत कारणों की वजह से कुछ दिनों विलंबित हो चुकी है। हालांकि आज सभी जिलों में अनिवार्य रूप से नए बजट के तौर पर इस किस्त को सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर कर दिया जाएगा।

ऐसी महिलाएं जिनके लिए लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त होता है उन सभी को अपनी जानकारी सुनिश्चित करने के लिए एक बार योजना का बेनिफिशियरी स्टेटस जरूर चेक कर लेना होगा ताकि उनके लिए इस संबंध किस्त के बारे में पूरी डिटेल प्राप्त हो सके।

लाडली बहना योजना 24वी किस्त के लिए पात्रता

लाडली बहना योजना के अंतर्गत केवल इन्ही महिलाओं के लिए 24वीं किस्त का पैसा दिया जाएगा।-

  • मध्य प्रदेश राज्य की जो महिलाएं आर्थिक रूप से श्रमिक या फिर कमजोर स्थिति की है।
  • उनके परिवार में राशन कार्ड हो तथा आय निचले स्तर पर सीमित हो।
  • महिला की आयु 18 वर्ष से लेकर 59 वर्ष तक की होनी चाहिए।
  • उसके बैंक खाते में सरकारी नियम अनुसार डीबीटी अनिवार्य रूप से लागू हो।
  • इसी के साथ बैंक खाते में उसका बैलिड मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड लिंक होना चाहिए।

24वी किस्त में मिलने वाली राशि

लाडली बहन योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए अनिवार्य रूप से ज्ञात होगा कि राज्य सरकार के द्वारा योजना की शुरुआती नियम अनुसार मासिक रूप से केवल ₹1000 ही दिए जाते थे परंतु योजना में संशोधन के आधार पर तथा योजना को आकर्षित बनाने के लिए इस राशि को पिछले कुछ महीनो से बढ़ा दिया गया है।

बताते चलें कि पिछली किस्त की तरह ही लाडली बहना योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए 24वीं किस्त में 1250 रुपए की राशि दी जाने वाली है। बताते चलें कि यह समान राशि बिना किसी भेदभाव के सभी पंजीकृत महिलाओं के लिए प्रदान की जाएगी जो बहुत ही अच्छी बात है।

लाडली बहना योजना की विशेषताएं

मध्य प्रदेश राज्य सरकार द्वारा संचालित लाडली बहना योजना की विशेषताएं निम्न प्रकार से हैं।-

  • यह योजना राज्य स्तरीय होने के कारण पूरे मध्य प्रदेश राज्य की पात्र महिलाओं के लिए लाभ दे रही है।
  • योजना वर्ष 2023 से संचालित रूप में निरंतर ही अपना कार्य कर रही है।
  • लाडली बहना योजना से मध्य प्रदेश राज्य की एक करोड़ से अधिक महिलाओं के लिए तक पंजीकृत किया गया है।
  • इस योजना में महिलाओं का पंजीकरण दो चरणों के अंतर्गत पूरा करवाया गया है।
  • महिलाओं के लिए बिना किसी भेदभाव के यह सहायता प्रदान की जा रही है।
  • यह योजना बीजेपी के शासनकाल में निरंतर रूप से अपना कार्य करने वाली है।

लाडली बहना योजना की 24वी किस्त से फायदा

मध्य प्रदेश राज्य सरकार के बजट के अनुसार लाडली योजना से पंजीकृत महिलाओं के लिए जो मासिक सहायता किस्त के रूप में प्रदान की जाती है उससे महिलाओं के लिए काफी फायदा हो रहा है। बताते चलें कि इन पैसों के जरिए महिलाओं के दैनिक खर्च आसानी से पूरे हो पा रहे हैं तथा उनके लिए परिवार का पालन पोषण करने में भी काफी मदद मिल पा रही है।

राज्य में निवास कर रही ऐसी महिलाएं जो एकल जीवन यापन करती है या फिर दूसरों पर निर्भर है उनके लिए यह राशि आत्मनिर्भर बनने में भी काफी प्रोत्साहित कर रही है और महिलाओं के भविष्य हेतु सूक्ष्म बचत करने में भी काफी योगदान प्रदान कर रही है। वर्तमान समय में लाडली बहना योजना मध्य प्रदेश की टॉप योजना में से एक है।

लाडली बहना योजना 24वी किस्त का स्टेटस कैसे चेक करें?

लाडली बहना योजना की किस्त का स्टेटस देखने के लिए प्रक्रिया निम्न प्रकार से है।-

  • महिला को सबसे पहले डिवाइस में लाडली बहना योजना के आधिकारिक वेबसाइट को ओपन कर लेना होगा।
  • आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाती है तो होम पेज में लॉगिन करें और आगे पहुंचे।
  • लॉगिन करने के बाद में न्यू खुलेगा यहां से भुगतान स्थिति वाले ऑप्शन पर डायरेक्ट क्लिक कर दें।
  • अब अगली विंडो पर पहुंचेंगे जहां से स्टेटस संबंधी क्रेडिशियल अर्थात महिला की जानकारी दर्ज करनी होगी।
  • इसके बाद जेनरेट ओटीपी को दर्ज करते हुए कैप्चा कोड भरे।
  • अंतिम चरण में सबमिट कर दें इसके बाद स्क्रीन पर स्टेटस खुल जाएगा।

Leave a Comment

Join Telegram